सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Car hits bike One dead another critically injured both were on their way to attend a Chhathi ceremony in Janjg

कार ने बाइक को मारी ठोकर: एक की मौत दूसरा गभीर रूप से घायल, छठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे दोनों

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

जांजगीर चांपा जिले के NH 49 पुटपुरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मारी है हादसे में एक युवक की मौत हुई है वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।

Car hits bike One dead another critically injured both were on their way to attend a Chhathi ceremony in Janjg
दुर्घटनाकारित कार की फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के NH 49 पुटपुरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मारी है हादसे में एक युवक की मौत हुई है वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में की है,वही कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



मिली जानकारी अनुसार अजय कुमार सेन अपने दोस्त निलेश कुमार श्रीवास के साथ कोरबा जिले से नैला में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां पुटपुरा में किसी रिश्तेदार को लेने के लिए जा रहे थे। तभी NH 49 में एक तेज रफ्तार कार मारुति की बलेनो ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में दोनों युवक सड़क में जा गिरे वही बाइक भी सड़क किनारे दूर जा गिरी। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायल युवक अजय कुमार 25 वर्ष और निलेश कुमार 28 वर्ष को गंभीर हालत जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत निलेश कुमार को मृत घोषित किया। वहीं अजय कुमार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर भेजा गया है। वही कार में तीन सावर थे जिसमें चालक को भी चोट आई है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई,,शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वही कार चालक के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में BNS की धारा 281,25(1),106(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed