{"_id":"6a2e64b534863c77c0039bca","slug":"video-kullu-meeting-of-pwd-and-education-department-multi-task-workers-held-various-demands-discussed-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग के मल्टी टास्क वर्करों की बैठक आयोजित, विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग के मल्टी टास्क वर्करों की बैठक आयोजित, विभिन्न मांगों पर हुई चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:58 PM IST
कुल्लू में लोक निर्माण विभाग तथा शिक्षा विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह की अध्यक्षता में मोहल में आयोजित की गई। बैठक में दोनों विभागों के बड़ी संख्या में मल्टी टास्क कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि मल्टी टास्क वर्कर लंबे समय से विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सरकार से उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की अपेक्षा है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में कर्मचारियों की सेवा शर्तों, मानदेय, नियमितीकरण सहित अन्य लंबित मामलों पर भी चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।