{"_id":"6a6f39a915d01f875f04efbf","slug":"jaach-fair-of-mata-budhi-nagin-begins-in-balu-village-kullu-news-c-89-1-ssml1012-183105-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बालू गांव में माता बूढ़ी नागिन का जाच मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बालू गांव में माता बूढ़ी नागिन का जाच मेला शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
गांव की 50 से अधिक महिलाओं ने किया माता का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में श्रावण मेलों की खूब धूम है। रघुपुर घाटी के सबसे बड़े गांव बालू में माता बूढ़ी नागिन का 18 जाच मेला शुरू हुआ। रविवार को माता का रथ अपने देवालय से बाहर निकला और मेला स्थल पहुंचकर परिक्रमा की। इसके बाद गांव की करीब 50 से अधिक महिलाओं ने माता का धूपबत्ती से स्वागत किया गया।
पारंपरिक बालू 18 जाच मेले में रघुपुर घाटी के साथ-साथ मंडी जिले के बगड़ाथाच के लोग भी बड़ी संख्या में आते हैं। दो दिनों तक मनाए जाने वाले श्रावण मेले में देव नृत्य के साथ ग्रामीण और मेले में आए लोग सामूहिक नाटी डालकर मनोरंजन करते हैं। मेले के पहले दिन भी मेला स्थल पर नाटी डाली गई। माता के कारकून दया राम ठाकुर, अशेाक ठाकुर, गंगा राम, हीरा लाल, मेघ सिंह और तुलसी राम ने कहा कि माता बूढ़ी नागिन के सम्मान में श्रावण मेला मनाया जाता है। मेले में मेहमाननबाजी का खूब दौर रहता है। श्रावण मेले के बहाने कई लोग माता बूढ़ी नागिन के दर्शन के लिए आते हैं। संवाद