फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Classes being held in unsafe buildings in Banjar

Kullu News: बंजार में असुरक्षित भवनों में चल रहीं कक्षाएं

Sat, 01 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Classes being held in unsafe buildings in Banjar
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय के सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार के दो असुरक्षित भवनों में कक्षाएं चल रही हैं। यहां अध्ययनरत सैकड़ों विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका खुलासा शुक्रवार को तब हुआ, जब एसडीएम पंकज शर्मा ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि करीब ढाई वर्ष पहले तत्कालीन उपायुक्त की ओर से विद्यालय के दो भवनों को असुरक्षित घोषित किया है और उन्हें गिराने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए लेकिन आज तक इन भवनों को हटाया नहीं गया। निरीक्षण में पाया गया कि इन भवनों में कक्षाएं और प्रयोगशालाएं आज भी संचालित हो रही हैं, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। स्कूल में बंजार घाटी के करीब 780 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद विद्यालय का आधारभूत ढांचा ठीक नहीं है। लंबे समय से भवनाें का निर्माण अधूरा पड़ा है और कई आवश्यक सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को पढ़ाई करनी पड़ रही है। एसडीएम पंकज शर्मा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन, विज्ञान एवं व्यावसायिक प्रयोगशालाएं, कक्षाएं, स्वच्छता, विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था तथा समग्र शैक्षणिक वातावरण का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिन पर सुधार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में लगभग 50 शिक्षकीय पद स्वीकृत हैं, लेकिन कई शिक्षकों के साथ अन्य कर्मचारियोें के पद भी खाली है। एसडीएम ने कहा कि असुरक्षित भवनों को जल्द गिरने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर पर किसी तरह की कक्षाएं नहीं लगेंगी। जो अन्य खामियां पाई गई हैं, उन्हें भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed