फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traders troubled by filth at Bhuntar vegetable market

Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में गंदगी से कारोबारी परेशान

Sat, 01 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traders troubled by filth at Bhuntar vegetable market
भुंतर सब्जी मंडी में बिखरे कूडे ढेर। संवाद
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर की मुख्य सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से व्यापारी, बागवान और स्थानीय लोग परेशान हैं। मंडी परिसर में फैली गंदगी, जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर और लावारिस पशुओं की आवाजाही से लोगों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मंडी में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इसके चलते परिसर में दुर्गंध फैली रहती है और संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने एपीएमसी प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाकर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। मंडी परिसर में ढाबा संचालित करने वाली कृष्णा ठाकुर ने बताया कि चारों ओर फैली गंदगी और कूड़े के ढेरों से लगातार दुर्गंध उठ रही है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed