उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने रविवार को तांदी, सुमनम, मरबल, लपचंग, वारी, मालंग और क्रोजिंग गांवों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं और समाधान की मांग उठाई। अनुराधा राणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत प्रधान वीरेंद्र, उपप्रधान रोनित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमला ठाकुर, जिला महासचिव अरुण और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद