{"_id":"6a2e6088607b1907170ac62f","slug":"video-video-katharaya-matara-ramathasa-athaval-bl-2029-ma-catha-bra-parathhanamatara-bnaga-narathara-matha-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- 2029 में चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- 2029 में चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने वीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए का कि आगामी लोकसभा चुनावों के बाद 2029 में देश में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी चौथी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनता का विश्वास उनके साथ है और हमें पूरा भरोसा है कि 2029 में भी भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार सत्ता में लौटेगी।"
उत्तर प्रदेश के विकास और कानून-व्यवस्था की सराहना
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामदास अठावले ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
अठावले ने कहा, "उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां विकास की गति बहुत तेज है। योगी जी ने राज्य से 'गुंडाराज' को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया है। आज प्रदेश में हर वर्ग, चाहे वह दलित हो, आदिवासी हो, महिला हो या युवा, सभी को न्याय मिल रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के बजट में भी उत्तर प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भारी वित्तीय मदद दी गई है।
जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र
केंद्रीय राज्यमंत्री ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से 'प्रधानमंत्री जन धन योजना' का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से देश के लगभग 58 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे गरीबों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान रामदास अठावले ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक संख्या में लोगो के शामिल होने अपील किया। इस रैली के आधार पर वह यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से सीट की मांग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।