{"_id":"6a2e632a29e303b479061427","slug":"video-mandi-surge-of-devotees-at-kamrunag-saranahuli-fair-massive-traffic-jam-in-rohanda-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: कमरूनाग सरानाहुली मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, रोहांडा में लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: कमरूनाग सरानाहुली मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, रोहांडा में लगा लंबा जाम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:45 PM IST
Link Copied
मंडी जिले के प्रसिद्ध बड़ा देव कमरूनाग सरानाहुली मेले में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ रोहांडा पहुंचे, जिसके चलते क्षेत्र में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लगातार बढ़ती आवाजाही के बीच पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था संभालने में जुटा रहा। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने और वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण यातायात कई स्थानों पर प्रभावित रहा। प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इस बीच महादेव व्यापार मंडल रोहांडा वार्ड के सदस्य अनिल कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में रोहांडा क्षेत्र के लिए एक स्थायी और प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। उनका कहना है कि मेले के दौरान हर वर्ष वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बेहतर यातायात प्रबंधन से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।