{"_id":"69d8d5d4193c4f1324058f39","slug":"action-taken-against-illegal-sand-mining-seized-poclain-machine-kept-in-police-custody-bastar-news-c-1-1-noi1494-4147514-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, पुलिस अभिरक्षा में जब्त पोकलेन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, पुलिस अभिरक्षा में जब्त पोकलेन मशीन
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर में लगातार अवैध रेत खनन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है, बावजूद इसके लोग रेत उत्खनन में पीछे नही हट रहे है।
जब्त मशीन को ले जाते विभाग के अधिकारी
विज्ञापन
विस्तार
जगदलपुर में लगातार अवैध रेत खनन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है, बावजूद इसके लोग रेत उत्खनन में पीछे नही हट रहे है, ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहाँ कुछ दिन पहले एक पोकलेन को जब्त करने के बाद भी दुबारा उसी पोकलेन से रेत उत्खनन किया जा रहा था, जिसे बस्तर कलेक्टर के निर्देश पर थाने में जब्त कराया गया है।
Trending Videos
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध लगातार खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है, इसी दौरान तहसील बकावंड के ग्राम बेलगाँव बनियागाँव में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग द्वारा 26 मार्च को निरीक्षण किया गया था, जिसमें अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर मौके पर एक पोकलेन मशीन को सील किया गया था, लेकिन इसके बाद खनिज विभाग को सूचना मिली कि उस मशीन से दुबारा अवैध उत्खनन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले को संज्ञान में लेते हुए 1 अप्रैल को खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मशीन को शिफ्टर के माध्यम से थाना लाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध एवं अन्य कारणों से उस दिन मशीन को थाना नहीं लाया जा सका, 9 अप्रैल को बकावंड एसडीएम विपिन दुबे (आईएएस) के निर्देश में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई, इस दौरान जप्त पोकलेन मशीन को शिफ्टर के माध्यम से पुलिस थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर लाकर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है, जहां मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी, खनि अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जब्त मशीन को ले जाते विभाग के अधिकारी