{"_id":"6a17d3a85277f8c6c70cbf0c","slug":"a-case-has-been-registered-against-sitapur-mla-ramkumar-toppo-and-his-supporters-under-serious-sections-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4331430-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: विधायक-नायब तहसीलदार विवाद में दोनों पक्षों पर FIR दर्ज, मारपीट और आरोपों से तूल पकड़ रहा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: विधायक-नायब तहसीलदार विवाद में दोनों पक्षों पर FIR दर्ज, मारपीट और आरोपों से तूल पकड़ रहा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार
सीतापुर में विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है।
दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी की शिकायत पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी ओर विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार 27 मई की शाम राजापुर तहसील तिराहे के पास कथित विवाद के दौरान नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया। नायब तहसीलदार ने अपनी शिकायत में कहा कि विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम रजा, पंकज गुप्ता समेत 10–12 लोगों ने शोध क्षमता प्रमाण पत्र पर तत्काल हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। मना करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई और उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के दौरान एसडीएम सीतापुर फागुन सिन्हा भी मौजूद थे। शिकायत में कहा गया कि एसडीएम ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। कोतवाली पुलिस ने नायब तहसीलदार की शिकायत पर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि प्रकरण गैर-जमानती धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
Trending Videos
विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि तहसील कार्यालय में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जातिसूचक गाली-गलौज की गई तथा धक्का-मुक्की कर कार्यालय से बाहर निकाला गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नायब तहसीलदार के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इधर दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर भाजपा और प्रशासनिक अमले में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।


