{"_id":"6a1721dd840c443dac0d5586","slug":"naib-tehsildar-said-mla-and-his-supporters-beat-me-fir-is-being-prepared-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4330851-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: नायब तहसीलदार बोले- विधायक और उनके समर्थकों ने मुझे पीटा, FIR की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: नायब तहसीलदार बोले- विधायक और उनके समर्थकों ने मुझे पीटा, FIR की तैयारी
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 10:46 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिला के सीतापुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। यह घटना 27 मई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे हुई।
मानिकपुरी का कहना है कि पहले विधायक के 20-30 समर्थकों ने उन्हें पीटा। उनका आरोप है कि बाद में विधायक ने भी उन्हें अलग ले जाकर मारपीट की। घटना के दौरान मौजूद एसडीएम फागेश सिन्हा ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। नायब तहसीलदार और एसडीएम अंबिकापुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। देर रात अंबिकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इधर, विधायक की चचेरी बहन ने भी सीतापुर थाने में नायब तहसीलदार के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। कलेक्टर ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज की गई है।
विधायक की चचेरी बहन सीमा धनकी ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। वे राजापुर उप तहसील कार्यालय में एक प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराने पहुंची थीं। नायब तहसीलदार मानिकपुरी ने इन आरोपों से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि विधायक की बहन तत्काल हस्ताक्षर का दबाव बना रही थीं।
नायब तहसीलदार के अनुसार, घटना के बाद विधायक के पीए ने उन्हें राजापुर बुलाया था। रास्ते में एसडीएम फागेश सिन्हा भी मिल गए, जिसके बाद दोनों साथ पहुंचे। राजापुर चौक पर विधायक और उनके समर्थक मौजूद थे। बातचीत के दौरान समर्थकों ने मानिकपुरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। एसडीएम फागेश सिन्हा ने भी मारपीट की पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।