सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh baghel taunts on Rambhadracharya and Dhirendra Krishna Shastri

भूपेश बघेल का रामभद्राचार्य पर निशाना: बोले- फ्यूल सस्ता कराने के लिये अपने चेले धीरेंद्र से निकलवाएं पर्ची

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 28 May 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhupesh baghel on Rambhadracharya and Dhirendra Krishna Shastri: छत्तीसगढ़ में जगतगुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री को लेकर जमकर सियासत गरमाई हुई है।

Bhupesh baghel taunts on Rambhadracharya and Dhirendra Krishna Shastri
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

Bhupesh baghel on Rambhadracharya and Dhirendra Krishna Shastri: छत्तीसगढ़ में जगतगुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री को लेकर जमकर सियासत गरमाई हुई है। छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बाद अब प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी उन्हें निशाने पर लिया है। 







बघेल ने एक बार फिर धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने चेले कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करवाएं। कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि धीरेंद्र शास्त्री पर्ची देखकर सब कुछ बता सकते हैं, तो उन्हें रामभद्राचार्य से निर्देश लेकर देश में पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम कराने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट कर साधा निशाना
पूर्व सीएम बघेल ने रामभद्राचार्य और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर ट्वीट कर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि रामभद्राचार्य जी गौ-भक्त हैं, राम भक्त हैं तो वे ये बताएं कि मोदी जी ने तो गौ-मांस भक्षक किरण रिजिजू को अपने मंत्रिमंडल में रखा है? क्या रामभद्राचार्य जी इसे उचित मानते हैं ? मैं रामभद्राचार्य जी से विनम्र निवेदन करता हूं कि वे अपने शिष्य धीरेंद्र शास्त्री जी को निर्देशित कर के पेट्रोल-डीजल के दाम कम करवाएं और रामभद्राचार्य जी बड़े ज्ञानी और गुणी हैं, मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि ये मोदी जी ट्रंप के सामने इतना झुक क्यों जाते हैं, आप अपनी दिव्यदृष्टि से देख कर बताएं।
विज्ञापन
Trending Videos







 


आरएसएस पर कसा तंज
उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस आज खुद को हिंदू धर्म का सबसे बड़ा ठेकेदार मानने लगा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब रामभद्राचार्य जैसे संत कहते हैं कि कई संतों को संस्कृत तक का ज्ञान नहीं है, तो फिर यह कैसे तय किया जाता है कि कौन धर्म का प्रतिनिधित्व करेगा। बघेल ने यह भी कहा कि मोहन भागवत ने आज तक सार्वजनिक रूप से संस्कृत का कोई श्लोक नहीं बोला है, फिर भी उन्हें इस भूमिका में क्यों देखा जाता है। पूर्व सीएम ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कहा कि रामभद्राचार्य को इस महत्वपूर्ण आयोजन में आमंत्रित नहीं किया गया था, जबकि मोहन भागवत वहां मौजूद थे।


छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी कसा था तंज
इससे पहले छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जगतगुरु रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वो स्वामी रामभद्राचार्य को जगतगुरु नहीं मानते हैं। चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में भी वो नहीं जाएंगे। 






'रामभद्राचार्य अपने प्रवचन में भाजपा का प्रचार कर रहे'
उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य अपने प्रवचन में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। ऐस में वो सिर्फ बीजेपी के प्रचारक हैं। ज्ञान के माध्यम से लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे बाबा लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी ऐसे आयोजनों में नहीं जाने की सलाह दी है। महंत ने यह भी कहा कि वे कण-कण में भगवान को मानने वाले लोग हैं। हमारे तो कण-कण में भगवान हैं। दूसरी ओर महंत ने धीरेंद्र शास्त्री को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके जैसे सभी बाबा फर्जी है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed