{"_id":"6a17fa652fdd21b76c08b66b","slug":"chhattisgarh-renu-parik-sinha-appointed-coach-for-indian-team-asian-volleyball-championship-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ की रेणु सिन्हा की बड़ी उपलब्धि: संभालेंगी थाईलैंड एशियाई वालीबाल चैंपियनशिप की कमान, बनीं टीम की कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ की रेणु सिन्हा की बड़ी उपलब्धि: संभालेंगी थाईलैंड एशियाई वालीबाल चैंपियनशिप की कमान, बनीं टीम की कोच
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 28 May 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Renu Parik Sinha: रायपुर की असिस्टेंट वालीबाल कोच रेणु पारीक सिन्हा को आगामी एशियाई अंडर-18 गर्ल्स वालीबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
असिस्टेंट वालीबाल कोच रेणु पारीक सिन्हा
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Renu Parik Sinha: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रेणु पारीक सिन्हा को आगामी एशियाई अंडर-18 गर्ल्स वालीबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। सिन्हा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) रायपुर में असिस्टेंट वालीबाल कोच के रूप में पदस्थ हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन एक जुलाई से सात जुलाई 2026 तक थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा सिटी में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में एशिया की मजबूत टीमें भाग लेंगी।
रेणु सिन्हा की कोचिंग, अनुशासन और खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की क्षमता को देखते हुए भारतीय टीम के कोच पद की जिम्मेदारी दी गई है। खेल एक्सपर्ट का मानना है उनके अनुभव और रणनीति का लाभ भारतीय टीम को जरूर मिलेगा। उन्होंने कई होनहार खिलाड़ियों को नेशनल लेवल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया के सभी प्रमुख देशों की टीमें शिरकत करेंगी। खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। सिन्हा लंबे समय से रायपुर साई सेंटर में उभरते हुए खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रही हैं। इस नियुक्ति से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि खेल जगत में हर्ष की लहर है। यह उनकी मेहनत और बेहतरीन कोचिंग रणनीतियों पर राष्ट्रीय मुहर है।
खेल से जुड़ा है परिवार
रेणु के पति दीपेश कुमार सिन्हा रायपुर यातायात विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वे स्वयं अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी रह चुके हैं। करीब 10 वर्षों तक भारतीय वालीबाल टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। रेणु का परिवार पहले से ही खेल से जुड़ा हुआ है। दीपेश सिन्हा ने अपने खेल करियर के दौरान देश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई मेडल जीत चुके हैं। खेल के प्रति समर्पण उनके परिवार से शुरू से ही है।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
Trending Videos

- टूर्नामेंट: एशियाई अंडर-18 गर्ल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप।
- स्थान: थाईलैंड।
- अवधि: एक से सात जुलाई 2026।
- कोच: रेणु पारीक सिन्हा, असिस्टेंट कोच, रायपुर साई