{"_id":"6a17c01271a605dc7602adbb","slug":"speeding-bolero-wreaks-havoc-on-budhwari-bypass-hits-activa-bike-child-among-two-injured-angry-crowd-vandalized-vehicle-police-controlled-situation-korba-news-c-1-1-noi1487-4331418-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में बेकाबू बोलेरो: चपेट में आए मासूम समेत दो घायल, टक्कर के बाद भड़की भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में बेकाबू बोलेरो: चपेट में आए मासूम समेत दो घायल, टक्कर के बाद भड़की भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के बुधवारी बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा और बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें एक 10 साल का बच्चा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बोलेरो में तोड़फोड़ कर दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
कोरबा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में बुधवार की देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने कहर बरपाया। बुधवारी बायपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने एक्टिवा और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मासूम बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी। चालक अचानक सामने आए एक्टिवा और बाइक सवार को संभाल नहीं पाया। जोरदार टक्कर से एक्टिवा सवार 10 साल का मासूम उछलकर दूर जा गिरा। बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों की हालत देखकर लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साई भीड़ ने बोलेरो वाहन में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। मानिकपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
लोग वाहन में आग लगाने वाले थे। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही माहौल नियंत्रण में आया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें मासूम की हालत गंभीर है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो वाहन में एनसीसी कैडेट्स के जवान सवार थे। बुधवारी बायपास पेट्रोल टंकी के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। अतिक्रमण के चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करता।

Trending Videos

korba