सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Anger among traders over not registering FIR in silver theft case in Korba

कोरबा में चांदी चोरी मामला: व्यापारी का आरोप, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट; व्यापारियों में आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
Anger among traders over not registering FIR in silver theft case in Korba
कोरबा में चांदी चोरी मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई से छत्तीसगढ़ में चांदी के जेवरातों की सप्लाई करने वाले व्यापारी संजय कुमार बाहेती पुलिस और केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों की मनमानी से परेशान हैं। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में 13 मई की रात बस में सफर के दौरान उनके 10 किलो चांदी के जेवर चोरी हो गए। हैरानी की बात है कि कोरबा पुलिस चोरी की रिपोर्ट लिखने से इनकार कर रही है, जबकि चोरी से बची 12 किलो 377 ग्राम चांदी जीएसटी कार्यालय में फंसी हुई है।



मुंबई निवासी संजय 23 किलो चांदी के जेवर लेकर 13 मई को अंबिकापुर से रायपुर जा रहे थे। बांगो थाना क्षेत्र के एक होटल पर रात करीब 1 बजे बस रुकी। संजय लघुशंका के लिए नीचे उतरे और तीन बैग सीट पर छोड़ दिए। लौटे तो 10 किलो चांदी वाले दो बैग गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय का आरोप है कि बस ड्राइवर ने उन्हें गुमराह किया और किसी से बात नहीं करने दी। जब उन्होंने बांगो थाने में शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा उन पर ही शक जताया। पुलिस ने कहा कि आपके पास कोई माल नहीं था, और था भी तो चोरी आपने खुद की है। इसके बाद पुलिस ने चोरी से बचे 12.377 किलो जेवर जब्त कर कागजात जीएसटी कार्यालय भेज दिए।
विज्ञापन
Trending Videos


अब संजय पिछले कई दिनों से जीएसटी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। सारे कागजात जमा करने के बाद भी अधिकारी क्लीयरेंस नहीं दे रहे। परेशान होकर संजय ने कोरबा के व्यापारियों से मदद मांगी।

संजय की व्यथा सुन छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जगदीश सोनी, सुभाष अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी बुधवार शाम जीएसटी कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। जीएसटी अधिकारियों ने तमाम अवरोधों का हवाला देकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की।

व्यापारियों ने कहा कि सारे दस्तावेज देने के बाद भी यदि व्यापारी परेशान है तो साफ है कि छत्तीसगढ़ में निर्भय कारोबार की छूट नहीं है। चेतावनी दी कि यदि मुंबई के व्यापारी को न्याय नहीं मिला तो कोरबा के व्यापारी आंदोलन करेंगे।

पदाधिकारियों ने बांगो पुलिस के व्यवहार पर भी अफसोस जताया। कहा कि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बजाय व्यापारी पर ही आरोप लगा दिया। इससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है। फिलहाल व्यापारी संजय न्याय की उम्मीद में भटक रहे हैं।

korba

 

 

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed