सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers distressed by illegal sand mining express anger over the Mining Department in Korba

Korba: अवैध रेत खनन से ग्रामीण परेशान, खनिज विभाग से कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी, खुद पहुंचे उत्खनन रोकने

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीपाली के ग्रामीणों ने रेत खदान में जेसीबी, हाइवा और बड़ी मशीनों से हो रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Villagers distressed by illegal sand mining express anger over the Mining Department in Korba
korba - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीपाली के ग्रामीणों ने रेत खदान में जेसीबी, हाइवा और बड़ी मशीनों से हो रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार की सुबह काफी संख्या में महिलाएं हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए पहुंचे और वाहनों को रुकवाया गया गाड़ी के चाबी छीन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और उन्हें चैट कार्यवाही और उत्खनन पर रोक की आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।



बताया जा रहा है कि खनिज विभाग, कोरबा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई और गांव में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी लेकिन किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने पर वह खुद कार्यवाही करने के लिए पहुंचे। जहां भारी वाहन अवैध खनन में लगे हुए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जोगीपाली स्थित शासन द्वारा संचालित रेत खदान में अवैध तरीके से जेसीबी और हाइवा के माध्यम से रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार मना किया, लेकिन रेत माफिया मान नहीं रहे। इससे आए दिन तनाव की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेत निकालने के लिए नदी किनारे व आसपास क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह कार्य रेत माफियाओं द्वारा ग्राम की सरपंच शील कुमारी बिंझवार की मिलीभगत से किया जा रहा है। यदि इसी तरह मजदूरों और मशीनों से नदी तट और आसपास क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया गया ग्रामीणों ने कहा कि जेसीबी-हाइवा के गांव के भीतर से लगातार आने-जाने से हमेशा हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीण अत्यधिक आक्रोशित हैं और कभी भी उग्र प्रदर्शन की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos


समस्त ग्रामवासियों ने खनिज विभाग से मांग की है कि जोगीपाली रेत खदान में मशीनों से हो रहे रेत उत्खनन और गांव में भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि शासन की रेत खदान को नियमों के तहत चलाया जाए। अवैध उत्खनन से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है और नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल इस मामले में खनिज विभाग के तीन सूचना पर मौके पर पहुंची हुई थी और वाहन को जप्त कर कार्यवाही करने की बात सामने आ रही है।





 

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed