सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   massive fire broke out in nursery near Srishti Hospital in Risdi in Korba

Korba Fire: कोरबा के रिसदी स्थित नर्सरी में भीषण आग लगी, उठ रहीं लपटें; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 07:54 PM IST
massive fire broke out in nursery near Srishti Hospital in Risdi in Korba
कोरबा में मंगलवार देर शाम रिसदी स्थित सृष्टि हॉस्पिटल के पास एक नर्सरी में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां लगातार मशक्कत कर रही हैं। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि धुआं और लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पहले निजी नर्सरी में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धीरे-धीरे फैलते हुए वन विभाग की नर्सरी तक पहुंच गई। कई एकड़ क्षेत्र आग की चपेट में आ चुका है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी और फायर वाचर मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुट गए।

आग की चपेट में आकर नर्सरी के कई छोटे-बड़े पेड़ जलकर खाक हो गए। वहीं कई जीव-जंतु भी आग की लपटों में फंस गए। वन विभाग को भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि आग की लपटें रिहायशी इलाके की ओर बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह आग असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है। उनका कहना है कि इससे पहले भी इस नर्सरी में कई बार आग लग चुकी है। बार-बार आग लगने की घटनाओं से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

आग से हुए नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल प्राथमिकता आग पर काबू पाना है। कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है कि आग दुर्घटनावश लगी या जानबूझकर लगाई गई।

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नर्सरी की सुरक्षा बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बार-बार आग लगने से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। दमकल विभाग और वन विभाग संयुक्त रूप से आग बुझाने में जुटा है। देर शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: बिलासपुर में शांतिपूर्ण मतदान: दोपहर 1 बजे तक 58% वोटिंग, प्रधान पद का चुनाव रद्द

26 May 2026

फिरोजपुर काउंटर इंटेलीजेंस ने पांच विदेशी पिस्तौलों संग पकड़ा आरोपी

नयागांव में भाजपा प्रत्याशी के पति ने लगाया धक्केशाही का आरोप

26 May 2026

मजीठा में पोलिंग बूथों पर पुलिस का कड़ा पहरा

26 May 2026

मजीठा में वोट डालने पहुंचे बिक्रम मजीठिया, पुलिस ने गाड़ियां रोकीं तो पैदल पहुंचे पोलिंग बूथ

26 May 2026
विज्ञापन

राम रहीम 16वीं बार जेल से बाहर: 30 दिन की फरलो पर हनीप्रीत संग सिरसा डेरे पहुंचा

पठानकोट के बूथ नंबर 2 में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

26 May 2026
विज्ञापन

Video: सिरमौर की 94 पंचायतों में मतदान जारी, 1:00 बजे तक 65.10 प्रतिशत मतदान

26 May 2026

मकबरा-मंदिर विवाद: लखनऊ में विवादित ढांचे के पास पुलिस फोर्स तैनात

26 May 2026

Solan: लकवाग्रस्त होने के बावजूद 65 वर्षीय लीला देवी ने डाला वोट

26 May 2026

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खंती में पलटी, चार गंभीर घायल

26 May 2026

Kangra: 288 साल पुराने स्वर्णिम गुबंद की चमक लौटाने की कवायद शुरू

26 May 2026

Video: बड़े मंगल पर अरावली एनक्लेव में सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन

26 May 2026

Video: अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट के बाहर भंडारे में प्रसाद बांटते दवा व्यापारी

26 May 2026

Video: सीएम योगी बोले- सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी, तार पर कपड़े सुखाए जाते थे

26 May 2026

Gwalior News: ग्वालियर के तिघरा डैम में मिले दो दोस्तों के शव, घूमने निकले थे दोनों युवक; जांच शुरू

26 May 2026

नैनीताल: डीएम बोले- मस्जिदों और निजी स्थानों पर अदा करें नमाज, डीएसए मैदान में चल रही खेल गतिविधियां

26 May 2026

Bageshwar: पोखरी गांव में सजा पहला म्यूजिकल विलेज फेस्ट, लोक संस्कृति और हास्य कलाकारों ने बांधा समां

26 May 2026

रायबरेली में बिजली की शॉर्ट सर्किट से धधका गोदाम, 50 लाख का सामान राख

26 May 2026

गोंडा में थाने के सामने भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे

26 May 2026

Meerut: छात्र से मारपीट के आरोप में भाकियू का गंगानगर थाने पर अनिश्चितकालीन धरना

26 May 2026

Meerut: पंजाब-हिमाचल में कर्मयोगी आशीष शर्मा का विशाल योग-ध्यान शिविर, योग से स्वस्थ समाज का दिया संदेश

26 May 2026

Rudrapur: मेयर ने जारी किया फरमान, खुले में पशुबलि और अवशेष फेंकने पर सख्त कार्रवाई

VIDEO: आर्मी के सूबेदार, जिन्होंने सरहद पर दुश्मन को चटाई धूल; सिस्टम ने बना दिया उन्हें बिजली चोर

26 May 2026

VIDEO: युवकों को गोली मारने के मामले में 14 आरोपी बरी

26 May 2026

VIDEO: दहेज हत्या के दोषी पति और सास-ससुर को 10-10 साल का कारावास

26 May 2026

VIDEO: परिषदीय 302 स्कूलों में 106 की हालत खराब, नहीं हुए एक भी प्रवेशच; सीडीओ ने बनाई समिति

26 May 2026

VIDEO: स्कूल से गायब 122 शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन रोका

26 May 2026

VIDEO: विदेश में नौकरी करने की सोच रहे हैं, तो पढ़ लें ये खबर; यहां मिलेगा भाषा और संस्कृति का विशेष प्रशिक्षण

26 May 2026

VIDEO: ग्राम प्रधानों को नई जिम्मेदारी, प्रशासक का मिला दर्जा; जानें कितने रहेंगे अधिकार

26 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed