{"_id":"6a1558e4a214a095510a0687","slug":"video-video-saema-yaga-bl-sapa-sarakara-ma-bjal-naha-aata-tha-tara-para-kapaugdha-sakhae-jata-tha-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीएम योगी बोले- सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी, तार पर कपड़े सुखाए जाते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीएम योगी बोले- सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी, तार पर कपड़े सुखाए जाते थे
महापौर के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के मौके पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा वही लोग अफवाह फैलाकर मुद्दा बना रहे हैं जिनके राज में बिजली नहीं आती थी और बिजली के तार पर कपड़े सुखाए जाते थे।
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील भी की वह उन लोगों के बहकावे में न आएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऊर्जा का संकट पूरी दुनिया में है। ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति में बाधा आई है। इससे तेल की कीमतें भी बढ़ी हैं। अब जरूरत है कि हम लोग ऊर्जा बचत पर गंभीरता से ध्यान दें। जब जरूरत न हो तो घरों की लाइटें न जलाएं।
नगर निगम से भी कहा की बेवजह स्ट्रीट लाइट न जलती रहें। इससे पहले मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने लोगों को आवास दिए रोजगार दिए और जन सुविधाओं को बेहतर बनाया लेकिन पिछली सपा सरकार में सिर्फ परिवारवाद का विकास हुआ है। उनके राज्य में सिर्फ योजना एक परिवार के लिए ही बनती थी उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सरकार में एक भी गरीब को मकान नहीं मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।