सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow city news

Lucknow News: 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर चालू, 12 हजार बिजली संकट दूर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
lucknow city news
पावर ट्रांसफार्मर को चालू करने वाली टीम
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये की लागत से लौलाई उपकेंद्र की क्षमता बढ़ोतरी


माई सिटी रिपोर्टर
गोमतीनगर जोन स्थित लौलाई उपकेंद्र के  12,000 परिवार और बाजार के
लोगों का ओवर लोडिंग के चलते आए दिन होने वाला बिजली संकट बीते मंगलवार रात
को खत्म हो गया। यहां पर पांच एमवीए का जो पावर ट्रांसफार्मर लग रहा था, वह चालू हो गया है। जोनल मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि लौलाई
उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर लगाने का काम 15 दिन पहले शुरू हुआ था। इस कार्य पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च हुए, जिससे लौलाई
उपकेंद्र की क्षमता बढ़ोतरी हो गई है। इससे पहले अधिशासी अभियंता धीरज कुमार अपनी टीम के साथ रोजाना रात को 11:30 से 2:30 बजे तक क्रमवार एक फीडर की बिजली बंद करके ओवर लोडिंग को रोकते हैं।

इन इलाकों में रात को कट रही बिजली

न्यू व ओल्ड कांशीराम कॉलोनी, लौलाई गांव, लौलाई पुरवा, नूरपुर, फूसलाना, देवरिया, सांई फार्म हाउस, डीआईजी फार्म, नूरी फॉर्म, स्टार भट्ठा, लिगला
रेजीडेंसी, हासेमऊ, सांई विहार कॉलोनी, अमेठी, गौरव कुंज, जज कॉलोनी, भादव ग्रीन, विज्ञानखंड चार, मल्हौर पुरवा, सौरभ विहार, इशांनिका स्टेट, तिलक
विहार, देव रेजीडेंसी, जगपालखेड़ा, ग्रीन कॉलोनी, धमेंद्र सोसाइटी, निवेदिता सोसाइटी लोनापुर, बड़ा भरवारा, आश्रय सोसाइटी, नंदपुर मल्हौर गांव, सराय शेख, महाकालेश्वर मंदिर, कस्तूरबा स्कूल, सरिता विहार, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी, वासुदेवनगर  रेलवे लाइन, शायल ग्रीन सिटी, प्रेमनगर, ड्रीम गार्डेन सहित आसपास के नव विकसित इलाकों के परिवारों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed