{"_id":"6a2932c66ed3e6881d0bca11","slug":"video-video-fatapatha-para-thakana-ka-naramanae-ka-varathha-ma-paratharashana-eka-ghata-jama-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: फुटपाथ पर दुकानों के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन, एक घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: फुटपाथ पर दुकानों के निर्माण के विरोध में प्रदर्शन, एक घंटे जाम
आशियाना क्षेत्र के सेक्टर-एच के निवासियों ने बुधवार सुबह फुटपाथ पर कराए जा रहे दुकानों के निर्माण कार्य के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से कृष्णानगर स्थित स्काई हिल्टन के सामने से आशियाना जाने वाले मार्ग पर फुटपाथ पर करीब 50 से 60 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फुटपाथ पर दुकानें बनने से अतिक्रमण बढ़ेगा और सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न होगी। इसी मार्ग पर कई प्रमुख अस्पताल भी स्थित हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आक्रोशित लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाकर सड़क पर प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे जोन-8 के जोनल अधिकारी ने मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।