सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Exam City Slip 2025 out for June 26th & 27th exams, download link here ugcnet.nta.ac.in

UGC NET Exam: इन तारीखों के लिए जारी हुई यूजीसी नेट की परीक्षा सिटी स्लिप, जानें कहां होगा आपका एग्जाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Jun 2025 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

UGC NET Exam City Slip: एनटीए ने 26 और 27 जून 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक कर सकते हैं।

UGC NET Exam City Slip 2025 out for June 26th & 27th exams, download link here ugcnet.nta.ac.in
शहर सूचना पर्ची - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

UGC NET Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 और 27 जून 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर ugcnet.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा शहर की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।



इससे पहले एनटीए ने 25 जून की परीक्षा के लिए यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप जारी की थी। 

उम्मीदवारों को यह ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा शहर की पर्ची सिर्फ जानकारी के लिए होती है, इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। इसका मकसद यह है कि उम्मीदवारों को पहले से पता चल जाए कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वे अपनी तैयारी और यात्रा समय से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए ने बताया है कि यूजीसी नेट जून 2025 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे समय पर डाउनलोड किया जा सके।

विज्ञापन

परीक्षा का समय  

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 से 29 जून तक आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। परीक्षा में दो खंड होंगे और दोनों में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर, UGC NET जून 2025 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगइन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • अब स्क्रीन पर प्रदर्शित परीक्षा शहर पर्ची की जांच करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें। 
नोट: यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड या देखने में कोई परेशानी हो रही है, तो वे एनटीए की हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल भेजकर सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed