सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flights diverted to lucknow

Lucknow News: दिल्ली की तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
flights diverted to lucknow
विज्ञापन

खराब माैसम के चलते एटीसी ने नहीं दी विमानों को लैंडिंग की अनुमति

लखनऊ। दिल्ली में बीती मंगलवार देर रात अचानक मौसम खराब होने के कारण हवाई यातायात प्रभावित हो गया। खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते अहमदाबाद, गुवाहाटी व चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल(एटीसी) ने इन विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-532 निर्धारित समय पर दिल्ली नहीं उतर सकी। इसे लखनऊ एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान रात 12:25 बजे उतरा। मौसम सामान्य होने के बाद यह उड़ान रात 2:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी क्रम में गुवाहाटी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-1042 रात 12:37 बजे लखनऊ पहुंची और रात को 2:05 बजे वापस दिल्ली रवाना कर दी गई। जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2193 भी रात 12:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। इंडिगो की उड़ान रात 2:50 बजे रवाना हुई। लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि सभी डायवर्टेड उड़ानों के यात्रियों और एयरलाइंस को आवश्यक सुविधाएं एवं पूरा सहयोग उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed