{"_id":"6a2944d6738595f0bc0ec85f","slug":"video-video-athata-yathava-para-sashal-madaya-tapapanae-ka-varathha-ma-sapa-karayakaratao-na-tha-taharara-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अदिति यादव पर सोशल मीडिया टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अदिति यादव पर सोशल मीडिया टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी आपत्तिजनक और अभद्र है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।