{"_id":"6a26884ca0885fea6500d8b2","slug":"forest-dept-raids-wild-boar-poaching-case-bribery-allegations-spark-uproar-deputy-rangers-video-goes-viral-korba-news-c-1-1-noi1487-4371452-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba News: जंगली सुअर के शिकार पर वन विभाग का छापा, वसूली के आरोप से मचा हड़कंप, डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: जंगली सुअर के शिकार पर वन विभाग का छापा, वसूली के आरोप से मचा हड़कंप, डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 03:03 PM IST
Link Copied
कोरबा।कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र में जंगली सुअर का शिकार कर पार्टी मनाने की तैयारी कर रहे लोगों पर वन विभाग ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों पर केस दर्ज किया गया, जबकि कुछ को बचाने के नाम पर रुपये वसूली के आरोप लगे हैं। मामले से जुड़ा डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ कुमार निशांत ने जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मामला लैंगा बीट के करी गांव का है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने जंगली सुअर का शिकार किया था। इसके बाद गांव में पार्टी की तैयारी चल रही थी। इसकी सूचना फॉरेस्ट गार्ड राम कुमार कोराम को मिली। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। विभाग ने शिकार में शामिल कुछ लोगों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। साथ ही शिकार में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की गई।
इसी बीच मामले से जुड़ा एक कथित स्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में डिप्टी रेंजर लैंगा उषा सोनवानी और कुछ ग्रामीण बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उषा सोनवानी कथित तौर पर कह रही हैं कि शिकारियों से वन रक्षक द्वारा पैसे लिए गए थे। कुछ आरोपियों को बचाने के लिए लेन-देन की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले में कोरबा डीएफओ कुमार निशांत ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच के लिए पसान रेंजर मनीष सिंह को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि कोरबा जिले में इससे पहले भी जंगली जीव-जंतुओं के शिकार के मामले सामने आते रहे हैं। वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। विभाग का कहना है कि वन्य जीवों के शिकार पर पूरी तरह रोक है। ऐसे लोगों पर विभाग की नजर बनी हुई है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे वन्य जीवों का शिकार न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।