{"_id":"6a2578196063d94612041b5b","slug":"uproar-over-healing-prayer-meeting-at-electricity-dept-operators-house-hindu-outfit-stops-it-files-police-complaint-owner-gets-notice-korba-news-c-1-1-noi1487-4369121-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba : बिजली विभाग के ऑपरेटर के घर चंगाई सभा पर बवाल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : बिजली विभाग के ऑपरेटर के घर चंगाई सभा पर बवाल, देखें वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 08:09 PM IST
Link Copied
कोरबा में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरकछार में रविवार सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर बड़ा बवाल हो गया। सुबह 8 बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर सभा को बंद करा दिया। सूचना पर डायल 112 और पाली पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभा कराने वाले मकान मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पाली थाना पहुंचे। संगठन की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डूमरकछार में अवैध रूप से चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। इसमें ग्रामीण इलाकों से लोगों को बुलाकर प्रार्थना कराई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार कटघोरा, हरदीबाजार और आसपास के गांवों से भोले-भाले ग्रामीणों को सभा में बुलाया गया था। बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति के घर पर भीड़ जुट रही थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभा में आए लोग अपने-अपने घरों को लौटने लगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मकान में 2 महीने पहले भी इसी तरह की सभा का आयोजन किया गया था। तब भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी और शिकायत की थी। इसके बावजूद दोबारा सभा आयोजित की जा रही थी। हिंदू संगठन का आरोप है कि ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर प्रार्थना सभा में शामिल किया जा रहा था। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि हिंदू संगठन की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मकान मालिक को नोटिस जारी किया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद डूमरकछार और आसपास के गांवों में तनाव की स्थिति बन गई थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से ऐसे आयोजनों पर सख्त रोक लगाने की मांग की है। संगठन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भोले-भाले लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।