सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Husband hangs himself on Madwarani Hill following a dispute with his wife in Korba

Korba: पत्नी से विवाद के बाद पति ने मड़वारानी पहाड़ पर लगाई फांसी, 4 साल के बेटे को लेकर मायके चली गई थी पत्नी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी पहाड़ पर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी 4 साल के बच्चे को लेकर मायके चली गई थी।

Husband hangs himself on Madwarani Hill following a dispute with his wife in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी पहाड़ पर एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी 4 साल के बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। इससे परेशान पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। मंदिर दर्शन करने पहुंचे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई।



मृतक की पहचान 32 वर्षीय सिमरन कुमार सांडे के रूप में हुई है। वह उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी ग्राम जर्वे का निवासी था। परिजनों के मुताबिक सिमरन कल शाम 7 बजे बाइक से घर से निकला था।शनिवार की रातभर वापस नहीं लौटा। अगली सुबह मड़वारानी पहाड़ के ऊपर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटनास्थल के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सिमरन का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर 4 साल के बेटे को लेकर मायके चली गई थी। इसी बात से सिमरन काफी परेशान चल रहा था। मानसिक तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने भी पारिवारिक कलह की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
Trending Videos


आज सुबह मड़वारानी मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की नजर पहाड़ पर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। लोगों ने तुरंत उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उरगा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के बाद जर्वे गांव में शोक की लहर है। 4 साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। ग्रामीणों का कहना है कि सिमरन मिलनसार स्वभाव का था। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद वह गुमसुम रहने लगा था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed