{"_id":"6a1551e32c6040318107745d","slug":"video-salary-of-122-teachers-and-staff-missing-from-school-withheld-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्कूल से गायब 122 शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्कूल से गायब 122 शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन रोका
आगरा। परिषदीय विद्यालयों में मनमानी पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने 122 शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। 21 अप्रैल से 20 मई तक जिला व ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स ने प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से निरीक्षण किया था। कार्रवाई के दायरे में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, प्रधानाध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल हैं। ये बिना सूचना के विद्यालयों से गायब थे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि टास्क फोर्स ने शमसाबाद, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, पिनाहट, जगनेर, फतेहाबाद, एत्मादपुर, अछनेरा, बरौली अहीर, बिचपुरी, खंदौली, जैतपुर कलां, खंदौली, सैंया, नगर क्षेत्र के विद्यालयों में निरीक्षण किया था। यहां शिक्षक नहीं मिले थे। इसी तरह धमेना, नगला बंजारा, धरैरा, दाउवली, भगवतपुरा, लोहागढ़, खेड़ा नवादा, पूठा झील, लखुरानी, कसोटी, रनकता-2, मोहम्मदगढ़, नगला केसरिया, मजहटिला, सिंहारपुर, उस्मानपुर, अरनोटा, खेड़ा कोरई, बरारा, गढ़रपुरा, सीहोरगढ़, गढ़ी गजेंद्र, खसपुर, मेहरा नाहर और राजेंद्र नगर समेत दर्जनों विद्यालयों में कर्मचारी काम पर नहीं मिले थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।