{"_id":"6a1559300389dae4b30a5afe","slug":"video-four-seriously-injured-as-speeding-car-overturns-on-bhitargaon-ghatampur-road-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खंती में पलटी, चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खंती में पलटी, चार गंभीर घायल
भीतरगांव-घाटमपुर मार्ग पर भदेवना और बेहटा-बुजुर्ग गांव के बीच सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे सड़क किनारे खंती में जा घुसा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीछे से आ रहे अन्य वाहनों के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।