Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Out of 302 council schools, the condition of 106 is bad, not a single admission has been made, CDO formed a committee
{"_id":"6a1551e8ee91bcb8aa0f1e7c","slug":"video-out-of-302-council-schools-the-condition-of-106-is-bad-not-a-single-admission-has-been-made-cdo-formed-a-committee-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: परिषदीय 302 स्कूलों में 106 की हालत खराब, नहीं हुए एक भी प्रवेशच; सीडीओ ने बनाई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: परिषदीय 302 स्कूलों में 106 की हालत खराब, नहीं हुए एक भी प्रवेशच; सीडीओ ने बनाई समिति
आगरा। जिले के 302 सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नए सत्र 2026-27 के लिए छात्रों के नामांकन की स्थिति बेहद खराब है। अब तक 106 स्कूलों में एक भी छात्र का प्रवेश नहीं हुआ है, जबकि प्रेरणा पोर्टल पर 30 विद्यालयों में कक्षा-6 का नामांकन भी शून्य दर्ज है।
जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर गांव-गांव अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। समिति को रोजाना नामांकन की समीक्षा कर शाम तक रिपोर्ट देनी होगी। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य मानी जाएगी। समिति में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड और खंड शिक्षा अधिकारी जगनेर हैं। नामांकन में बाह, फतेहाबाद, जैतपुर कलां, पिनाहट, सैंया और नगर क्षेत्र के कई स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।