{"_id":"6a1551f3b9cfb2f9800a895f","slug":"video-14-accused-acquitted-in-youth-shooting-case-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवकों को गोली मारने के मामले में 14 आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवकों को गोली मारने के मामले में 14 आरोपी बरी
आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित यमुना किनारे पर तीन साल पहले दो युवकों को गोली मारकर घायल करने के मामले में एडीजे 25 मदन मोहन ने 14 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इस मुकदमे में गैंगस्टर आलोक यादव को दोषी मानकर आजीवन कारावास की सजा हुई है।
कल्याणी हाइट्स अपार्टमेंट के पीछे यमुना किनारे पर 25 जून 2023 को नगला हवेली निवासी नीरज, राहुल और योगेश जाटव शराब पी रहे थे। कार में सवार होकर कालिंदी विहार, ट्रांसयमुना थाना निवासी आलोक यादव, विशेष बघेल, राजा, सौरभ चाैधरी, काके, व कुलदीप पहुंचे थे। कार को शोभित चला रहा था। आलोक यादव और सौरभ चौधरी पर फायरिंग करने का आरोप लगा था। राहुल और नीरज गोली लगने से घायल हो गए थे। मामले में 29 जून को एसआई अजीत सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई। विवेचक ने विवेचना के बाद 28 अगस्त 2023 को आलोक यादव सहित परम जीत सिंह काके, विशेष बघेल, सेंकी यादव, निमेष चौहान, दीपक जैसवाल, ललित गोरख, सत्य वीर उर्फ रिंकू, गुलजार कुरैशी, रोहित सिकरवार, राजा, सौरभ चौधरी, शोभित यादव, अजय सिंह, और कुलदीप के खिलाफ आरोपपत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया था। शुक्रवार को अदालत ने आलोक को आजीवन कारावास की सजा सुना दी थी। जबकि अन्य 14 आरोपियों पर दोनों घायलों ने कोई आरोप नहीं लगाया। इस पर अदालत ने उन्हें ठोस साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।