Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Bikram Majithia Arrives to Cast Vote in Majitha; Walks to Polling Booth After Police Stop His Vehicles
{"_id":"6a155e070ea6968db60b0b85","slug":"video-bikram-majithia-arrives-to-cast-vote-in-majitha-walks-to-polling-booth-after-police-stop-his-vehicles-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मजीठा में वोट डालने पहुंचे बिक्रम मजीठिया, पुलिस ने गाड़ियां रोकीं तो पैदल पहुंचे पोलिंग बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठा में वोट डालने पहुंचे बिक्रम मजीठिया, पुलिस ने गाड़ियां रोकीं तो पैदल पहुंचे पोलिंग बूथ
मजीठा में नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल गर्मा गया, जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अपनी पत्नी और विधायक गनीव काैर के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ियों को पोलिंग सेंटर से काफी दूर ही रोक दिया, जिसके बाद मजीठिया अपनी पत्नी के साथ पैदल ही मतदान केंद्र तक पहुंचे।
मीडिया से बातचीत करते हुए बिक्रम मजीठिया ने कहा कि जब भी लोकतंत्र को मजबूत करने की बात आती है, तब वह और उनका परिवार हमेशा आगे आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन-शांति, भाईचारा और लोकतंत्र की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रही है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब में हिंदू, सिख, ईसाई और मुस्लिम समुदाय के बीच एकता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय गैंगस्टरवाद, कानून व्यवस्था की कमजोरी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान और खेत मजदूर परेशान हैं, जबकि व्यापारी वर्ग भी मुश्किलों का सामना कर रहा है। मजीठिया ने कहा कि लोगों को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल बिना किसी डर और दबाव के करना चाहिए, ताकि सही फैसले हो सकें और लोकतंत्र मजबूत बना रहे।
मजीठिया ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान कोर्ट ऑब्जर्वर तैनात करना लोकतंत्र को बचाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए, वोटों में हेराफेरी हुई और प्रशासनिक दबाव के जरिए चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।