{"_id":"6a1d2f3acf93eaf03306211b","slug":"video-congregation-flocks-to-religious-gathering-held-in-memory-of-martyrs-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहीदों की स्मृति में आयोजित धार्मिक समागम में उमड़ी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की स्मृति में आयोजित धार्मिक समागम में उमड़ी संगत
बाबा बाकला में आयोजित आयोजित धार्मिक समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए तथा गुरबाणी कीर्तन और धार्मिक विचारों के माध्यम से संगत को गुरमत से जोड़ने का संदेश दिया गया।
समागम में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और पंथक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि सिख इतिहास शहीदों की कुर्बानियों से भरा हुआ है और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहीदों द्वारा दिखाए गए सत्य, साहस और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में महंत महाबीर सिंह, बाबा अमरजीत सिंह हरखोवाल, बाबा गुरप्रीत सिंह, बाबा नाथ सिंह, बाबा सुरजीत सिंह गंगानगर, बाबा मनजीत सिंह निर्मले, बाबा अमरीक सिंह, जथेदार दविंदर सिंह खट्टड़ा, जथेदार जगमोहन सिंह, जथेदार शमशेर सिंह, जथेदार दिलबाग सिंह, डॉ. कलजीत कौर (यूके), सरबजीत सिंह, कंवरपाल सिंह, दारा सिंह, भाई बलजीत सिंह आजाद, ज्ञानी प्रताप सिंह तथा अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। समागम के अंत में संगत के लिए गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।