Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
Pokhari village celebrates its first musical village festival, with folk culture and comedians enthralling the audience
{"_id":"6a15530e5600470c6d03840b","slug":"video-pokhari-village-celebrates-its-first-musical-village-festival-with-folk-culture-and-comedians-enthralling-the-audience-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: पोखरी गांव में सजा पहला म्यूजिकल विलेज फेस्ट, लोक संस्कृति और हास्य कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: पोखरी गांव में सजा पहला म्यूजिकल विलेज फेस्ट, लोक संस्कृति और हास्य कलाकारों ने बांधा समां
गायत्री जोशी
Updated Tue, 26 May 2026 01:39 PM IST
Link Copied
बागेश्वर जिले के कांडा तहसील का पोखरी गांव जिले के पहले म्यूजिकल विलेज फेस्टिवल का गवाह बना। पलायन की मार झेल रहे गांवों को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल में लोक कलाकारों ने उम्मीद के रंग भरे। मंच से प्रस्तुत किए गए गीत, संगीत और नृत्य का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। हल्द्वानी की आंटी ने अपने हास्य विनोद से मायके वालों को जमकर हंसाया। म्यूजिकल विलेज फेस्ट के मुख्य अतिथि यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी रहे। आयोजक वरुण चंदोला ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की खाली बाखलियों को होम स्टे के रूप में विकसित करना और युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना है। आयोजन के लिए गांव की पुरानी बाखलियों को संगीत और संस्कृति की थीम पर सजाया गया है। पुरानी बाखलियों को अलग-अलग नाम दिया गया है। फेस्टिवल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हल्द्वानी की आंटी के नाम से मशहूर राशि जोशी रहीं। उन्होंने सांस्कृतिक मंच से अपने चिरपरिचित अंदाज में कुमाऊनी लहजे में पिरोई गई हिंदी प्रस्तुत की तो दर्शक पंडाल में हास्य का पुट भर गया। इस दौरान उन्होंने नशे पर कटाक्ष किया। शराब पीकर घर में हंगामा करने वाले पतियों को लताड़ लगाई तो शराबी पति का समर्थन करने वाली पत्नियों को भी खरी-खरी सुनाई। युवाओं को रीलबाजी की बजाय अपनी शिक्षा और कॅरियर पर ध्यान देने का संदेश भी दिया। आयोजन में प्रसिद्ध लोक गायक पूरन सिंह राठौर, वायु खेतवाल, रविंद्र कुमार, दीपक चंदोला, बबलू, कवि, नवीन पाठक, अर्जुन खलपटिया, रितु लोहिया ने सुरों की महफिल सजाई। बागनाथ लोक कला मंच के कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। बलवंत खेतवाल की टीम ने चांचरी प्रस्तुत की। छलिया नृतकों के साथ यूकेडी नेताओं ने भी जमकर डांस किया। मंच संचालन अजय चंदोला और मनोज चौहान ने किया। भूगर्भ रिसचर्र अचला जोशी की चित्रकला, पत्थर आर्ट और वुड आर्ट की प्रदर्शनी को देखने भी लोग उमड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।