फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Draupadi is sweating in the fields at the age of 66

Bageshwar News: 66 की उम्र में खेतों में पसीना बहा रहीं द्रौपदी

Sat, 08 Aug 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Draupadi is sweating in the fields at the age of 66
द्रौपदी देवी
कपकोट (बागेश्वर)। बढ़ती उम्र को अधिकांश लोग आराम का समय मानते हैं। कपकोट ब्लॉक के दोबाड़ गांव की ग्राम प्रधान द्रौपदी देवी 66 वर्ष की उम्र में भी कर्मठता, सादगी और सेवा भाव की मिसाल बनी हुई हैं। वह आज भी खेती-बाड़ी, पशुपालन और बागवानी के साथ ग्राम पंचायत की जिम्मेदारियां पूरे उत्साह और समर्पण से निभा रही हैं।
विज्ञापन

कक्षा 10 तक शिक्षित द्रौपदी देवी के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है। बड़ा पुत्र निजी क्षेत्र में कार्यरत है, जबकि छोटा पुत्र ठेकेदारी करता है। बड़ी बहू पुलिस विभाग में और छोटी बहू नर्स के पद पर सेवाएं दे रही हैं। परिवार के आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद द्रौपदी देवी ने शहर की चकाचौंध के बजाय पुश्तैनी गांव में रहकर ग्रामीण जीवन की जिम्मेदारियों को निभाना चुना।
विज्ञापन

उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने के बाद चुनाव लड़ा और ग्राम प्रधान बनीं। उनकी दिनचर्या सुबह पशुओं के लिए चारा जुटाने और खेत-खलिहानों में काम करने से शुरू होती है। वह गांव में मौसमी फसलों और सब्जियों की खेती करने के साथ करीब 130 कीवी के पौधों की भी देखभाल करती हैं। उनका मानना है कि गांव की जमीन बंजर नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रौपदी ने बताया कि खेती-बाड़ी और पशुपालन से ही लोगों के बीच मेरी पहचान बनी थी इसलिए आज भी वही काम करती हूं। ग्रामीणों के अटूट विश्वास के बल पर प्रधान निर्वाचित हुई हूं। प्रधान बनने के बाद मैंने अपने पुराने काम नहीं छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed