{"_id":"6a776cd16e0aafba14084eeb","slug":"bdc-member-dies-under-suspicious-circumstances-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127164-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बीडीसी सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बीडीसी सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sat, 08 Aug 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
तारा सिंह कोरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट(बागेश्वर)। जालेख के क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा सिंह कोरंगा का शव उनके आवास के ठीक नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
तारा सिंह कोरंगा (48) खीरगंगा नदी किनारे अपने ही आवास की तीसरी मंजिल पर रहते थे। शुक्रवार रात वे घर पर अकेले थे जबकि उनकी पत्नी, माता और पिता गांव में थे। शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाली लगभग तीन वर्ष की बच्ची सोनी जब अपने घर के बरामदे में मुंह धोने आई तो उसने नीचे शव देखा और तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। तारा सिंह अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं जिनमें से एक बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। उनके पिता मोहन सिंह कोरंगा ने बताया कि उन्होंने रात करीब 8:30 बजे तारा सिंह को फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही कोई कॉल बैक किया। ग्रामीणों ने बताया कि तारा सिंह रात 10:20 बजे तक गांव के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज कर रहे थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
व्यापारी के निधन से कपकोट और भाराड़ी बाजार में शोक
बीडीसी सदस्य कोरंगा भराड़ी बाजार में फोटो स्टूडियो संचालित करते थे। शनिवार की सुबह सूचना के बाद व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। भराड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी और कपकोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजमोहन ऐठानी ने व्यापारियों से दो घंटे तक दुकानें बंद करने का आह्वान किया। घटना के बाद घटनास्थल पर व्यापारियों की भीड़ लग गई, हर कोई घटना से स्तब्ध था।
विज्ञापन
एसपी, जितेंद्र मेहरा ने कहा कि घटना की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।