फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers forced to carry a sick elderly man on a chair and walk four kilometers

Bageshwar News: बीमार बुजुर्ग को कुर्सी पर लादकर चार किमी पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण

Sat, 08 Aug 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers forced to carry a sick elderly man on a chair and walk four kilometers
गरुड़ के सेलकुना से बीमार बुजुर्ग को कुर्सी के सहारे अस्पताल लाते ग्रामीण।
गरुड़(बागेश्वर)। सड़क सुविधा न होने के कारण गरुड़ तहसील के सेलकुना गांव में आज भी मरीजों और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

हाल ही में एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को उन्हें कुर्सी पर बैठाकर और अपनी पीठ पर लादकर चार किलोमीटर लंबे उबड़-खाबड़ रास्तों से मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले गांव निवासी 63 वर्षीय मथुरादत्त कबड़वाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। गांव तक मोटर मार्ग न पहुंच पाने के कारण वहां कोई भी वाहन नहीं जा सकता था। ऐसे में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से एक कुर्सी का सहारा लेते हुए बुजुर्ग को उस पर सुरक्षित तरीके से बांधा और बारी-बारी से अपनी पीठ पर लादकर चार किलोमीटर की कठिन और जोखिम भरी चढ़ाई पार की। इस दौरान रास्ते में उन्हें उबड़-खाबड़ पगडंडियां, झाड़ियां और नाले भी पार करने पड़े। मरीज की जान बचाने के लिए ग्रामीण हर मुश्किल को पार करते हुए उन्हें सुरक्षित जैसर सड़क तक लेकर पहुंचे। सड़क से वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश
स्थानीय ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण की मांग की वे लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ग्रामीण शेखर जोशी, बहादुर सिंह थापा, मोहन गुरंग, मोहन जोशी, विपिन जोशी और प्रकाश चंद्र का कहना है कि यदि समय रहते सेलकुना गांव के लिए मोटर मार्ग का निर्माण नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक, पार्वती दास ने कहा कि सेलकुना सड़क का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सर्वे किया गया है। डीपीआर शासन को भेजी गई है। डीपीआर स्वीकृत होते ही टेंडर प्रकिया कराई जाएगी। जल्द ही ग्रामीणों को सड़क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed