फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students seen carrying gas cylinders and sacks of rice, video goes viral

Bageshwar News: गैस सिलिंडर और चावल की बोरियां ढोते दिखे छात्र, वीडियो वायरल

Sat, 08 Aug 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students seen carrying gas cylinders and sacks of rice, video goes viral
कांडा के जीआईसी देवताेली में सिलिंडर ले जाते विद्यार्थी।
कांडा (बागेश्वर)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्म सिंह डसीला इंटर कॉलेज देवतोली में शिक्षकों की ओर से स्कूली बच्चों के शारीरिक और मानसिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों पर बच्चों से पढ़ाई के बजाय अमानवीय कार्य करवाने का सीधा आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि नौनिहालों से गैस सिलिंडर, 50-50 किलो की चावल की बोरियां उठवाने के साथ-साथ शौचालय और बाथरूम की सफाई जैसे कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे बच्चों का भविष्य और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। गैस सिलिंडर और चावल की बोरियां ढोते छात्रों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए सवाल उठाया है कि जहां एक ओर सरकारी शिक्षकों के अपने बच्चे प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करते हैं, वहीं दूसरी ओर गरीब परिवारों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने आते हैं। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पूछा कि यदि यही कार्य शिक्षकों के अपने बच्चों से करवाए जाएं, तो क्या वे इसे सहन करेंगे। क्या गरीब बच्चों का इस तरह शोषण करना न्यायसंगत है। इस मनमाने रवैये और बच्चों के शोषण के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन


प्रभारी सीईओ, आशाराम ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। लिखित पत्र या शिकायत प्राप्त होने के बाद पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed