{"_id":"6a16d9ffd5f79154620355e8","slug":"gate-jam-by-sarv-adivasi-samaj-against-dbl-company-successful-assurance-received-for-road-repair-company-agreed-to-water-sprinkling-and-leveling-korba-news-c-1-1-noi1487-4328183-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: डीबीएल कंपनी के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज का गेट जाम सफल, सड़क मरम्मत का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: डीबीएल कंपनी के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज का गेट जाम सफल, सड़क मरम्मत का मिला आश्वासन
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में कुदमुरा–स्यांग रोड और बरपाली–दादरपारा मार्ग की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को डीबीएल कंपनी के गेट पर फूटा।
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में कुदमुरा–स्यांग रोड और बरपाली–दादरपारा मार्ग की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को डीबीएल कंपनी के गेट पर फूटा। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो के मार्गदर्शन में प्रस्तावित धरना एवं गेट जाम आंदोलन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा, महिलाएं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सुबह से ही जिल्गा, दादरपारा के पास स्थित डीबीएल के प्लांट/यार्ड के मुख्य गेट पर ग्रामीण एकत्र हो गए। हाथों में तख्तियां लिए ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और धूल-कीचड़ से राहत की मांग को लेकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में कुदमुरा से स्यांग रोड एवं बरपाली से दादरपारा मार्ग की तत्काल मरम्मत, धूल और कीचड़ की समस्या से राहत, भारी वाहनों का नियंत्रित संचालन तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल था। डीबीएल कंपनी के भारी वाहनों के लगातार आवागमन से दोनों मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता एवं मजबूती के साथ कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखा। आंदोलन से पहले जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा जा चुका है। इसके बाद कंपनी प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान कंपनी प्रबंधन ने ग्रामीणों की समस्याओं को स्वीकार किया। प्रबंधन ने सड़क मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का लिखित आश्वासन दिया। साथ ही आमजन को हो रही परेशानियों को कम करने के लिए नियमित पानी छिड़काव, सड़क समतलीकरण एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपाय किए जाने पर सहमति बनी।
Trending Videos
ग्रामीणों ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित एवं क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर किया गया था। कंपनी प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल एवं मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद आंदोलन को सफल मानते हुए शांतिपूर्ण रूप से समाप्त किया गया। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो ने आंदोलन में शामिल सभी ग्रामवासियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों एवं अधिकारों के लिए आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी। प्रशासन की मौजूदगी में आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। इस कार्रवाई के दौरान करतला थाना पुलिस जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

korba

korba