फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Family alleges dowry harassment following suspicious death of married woman in Surguja

सरगुजा में विवाहिता की संदिग्ध मौत: फांसी लगने से गई जान, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Mon, 13 Jul 2026 05:14 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

सरगुजा के कुनिया गांव में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Family alleges dowry harassment following suspicious death of married woman in Surguja
मृतक महिला की फोटो पति व बच्ची के साथ।

विस्तार

सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के कुनिया गांव में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुनिया निवासी मिनी यादव का विवाह लगभग चार वर्ष पहले गांव के ही अनुज यादव से हुआ था। दंपती की 18 माह की एक बेटी है। शनिवार शाम अनुज यादव अपनी बेटी को लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना दुकान गया था। इसी दौरान घर में अकेली मौजूद मिनी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कमलेश्वरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने कमलेश्वरपुर में पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए अंबिकापुर में चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उनकी मांग पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता संजय यादव का आरोप है कि विवाह के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि तिलक में बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी, लेकिन बाद में कार की मांग की जाने लगी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि शव पर चोट के निशान मिले हैं और घटना के बाद पति अनुज यादव घर से फरार है। पिता ने पति, सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के आरोपों को निराधार बताया है। परिजनों का कहना है कि हाल ही में खरीदे गए मोबाइल फोन के पानी में भीग जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उनका दावा है कि घटना का दहेज से कोई संबंध नहीं है।


सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।



 

मृतक महिला की फोटो पति व बच्ची के साथ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed