{"_id":"69d8a50f193c4f1324058ee9","slug":"accused-in-the-high-profile-rape-and-murder-case-of-a-woman-in-ambikapur-arrested-in-chirmiri-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4147297-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी चिरमिरी से गिरफ्तार, पांडा पर घोषित था 35 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी चिरमिरी से गिरफ्तार, पांडा पर घोषित था 35 हजार का इनाम
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबिकापुर में बहुचर्चित महिला रेप-हत्या कांड के फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पांडा उर्फ मिथुन को घटना के आठवें दिन शुक्रवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी से पकड़ा गया है।
हत्या और रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अंबिकापुर में बहुचर्चित महिला रेप-हत्या कांड के फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पांडा उर्फ मिथुन को घटना के आठवें दिन शुक्रवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी से पकड़ा गया है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अंबिकापुर पुलिस टीम चिरमिरी के लिए रवाना हो गई है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, यह घटना 2-3 अप्रैल की दरमियानी रात रिंग रोड से लगे एक मटन शॉप में हुई थी। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के निजी अंग में प्लास्टिक की बोतल मिली थी। उसकी पसलियों की 12 हड्डियां टूटी थीं और फेफड़े व दिल फटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर भी गहरे चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी पहले से महिला के संपर्क में था और दोनों साथ में कबाड़ बीनने का काम करते थे।
आरोपी मूल रूप से सूरजपुर जिला के प्रतापपुर का निवासी है। वह पिछले करीब सात वर्षों से अंबिकापुर में रह रहा था। घटना के बाद आरोपी को अंतिम बार रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। उसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उसकी तलाश में सिलफिली क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया था।
इनाम और गिरफ्तारी
पूरे संभाग के थानों में आरोपी का फोटो और स्केच भेजा गया था। सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक ने 30 हजार रुपये और पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। शुक्रवार को एमसीबी पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार कर सरगुजा पुलिस को सूचना दी। सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन