{"_id":"69d7ae5f6fa65488f5095292","slug":"speaking-at-the-farmers-conference-the-chief-minister-stated-that-honoring-the-sweat-of-the-food-producers-is-the-governments-primary-responsibility-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4144653-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: किसान सम्मलेन में सीएम बोले- अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: किसान सम्मलेन में सीएम बोले- अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 07:32 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड मुख्यालय में वृहद किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। मुख्यमंत्री ने ईब से इंद्रावती तक विकास कार्यों में कोई समझौता न करने और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 282 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 281 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से 51 विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन किया। इनमें 28 करोड़ 17 लाख रुपये के 33 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही 253 करोड़ 77 लाख रुपये के 18 कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने किसानों को धान के साथ दलहन, तिलहन, फल और सब्जियों की खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कर रही है। यह दर देश में सर्वाधिक है, जिससे किसानों को लाभ मिला है। कृषक उन्नति योजना के तहत होली से पहले 10 हजार 324 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जारी हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू भी करती है। शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इनमें से अब तक आठ लाख से अधिक आवास बन चुके हैं। पीएम जनमन योजना के तहत 32 हजार आवासों को भी स्वीकृति मिली है।
तेंदूपत्ता संग्राहकों को राहत और नई घोषणाएं
तेंदूपत्ता संग्राहकों को राहत देते हुए पारिश्रमिक 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है। इस निर्णय से 12 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सरगुजा सांसद और लुंड्रा विधायक की मांगों पर चार महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इनमें लुंड्रा में स्टेडियम निर्माण, कृषि उप मंडी, विश्राम भवन निर्माण तथा सन्ना-जशपुर-धौरपुर-सरगुजा मार्ग को बनारस तक जोड़ने की घोषणा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।