{"_id":"69da3edb64ee123d3a0e0bcd","slug":"case-registered-against-youth-congress-district-president-over-late-night-statue-unveiling-action-taken-based-on-municipal-corporations-complaint-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4151250-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : रात में प्रतिमा अनावरण मामले में युकां जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज, निगम की शिकायत पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : रात में प्रतिमा अनावरण मामले में युकां जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज, निगम की शिकायत पर कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा जिला के अंबिकापुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के निर्धारित कार्यक्रम से पहले अनावरण किए जाने के मामले में सरगुजा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा पर हुई एफआईआर
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिला के अंबिकापुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के निर्धारित कार्यक्रम से पहले अनावरण किए जाने के मामले में सरगुजा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। यह कार्रवाई नगर निगम के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार पैंकरा की शिकायत के आधार पर की गई है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार आठ अप्रैल की देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ आकाशवाणी चौक स्थित शहीद आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया था, जबकि अगले दिन 9 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विधिवत अनावरण कार्यक्रम प्रस्तावित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया है कि 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद के साथ दिवंगत भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का औपचारिक अनावरण किया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय से पहले प्रतिमा का अनावरण किए जाने से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और पुनः साज-सज्जा कराने के लिए कर्मचारियों को लगाना पड़ा।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि अनावरण से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसमें कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणियां और आपत्तिजनक बयान दिए गए। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में कुछ व्यक्तियों को नाथूराम गोडसे की विचारधारा से प्रेरित बताया गया, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई गई।
कोतवाली पुलिस ने मामले में विकल झा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 3(5), 324(3) एवं 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।