फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Around 35,000 votes cast in the district's Youth Congress election; all eyes now on the results.

युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव का मतदान पूरा: सामरी-रामानुजगंज में 34,977 वोट; अब नतीजों पर टिकीं निगाहें

Wed, 30 Sep 2026 04:18 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए 30 अगस्त से शुरू हुआ ऑनलाइन मतदान 29 सितंबर को पूरा हो गया। बलरामपुर जिले की सामरी और रामानुजगंज विधानसभा में कुल 34,977 वोट दर्ज हुए। अब प्रत्याशियों की नजरें परिणाम पर टिकी हैं।

विज्ञापन
Around 35,000 votes cast in the district's Youth Congress election; all eyes now on the results.
युवा कांग्रेस चुनाव में खड़े उम्मीदवार

विस्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो चुकी है। 30 अगस्त से शुरू हुआ यह ऑनलाइन मतदान 29 सितंबर को संपन्न हुआ। बलरामपुर जिले के दो प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों सामरी और रामानुजगंज में कुल 34,977 मत दर्ज किए गए हैं। मतदान खत्म होते ही अब सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं और परिणाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदान के मामले में सामरी विधानसभा क्षेत्र आगे रहा। यहां कुल 20,342 मत डाले गए, जबकि रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 14,635 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। युवा कांग्रेस के इस चुनाव में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिलाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों के लिए डिजिटल माध्यम से वोट किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए राहुल और संतोष में सीधी टक्कर
बलरामपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला राहुल गुप्ता और संतोष यादव के बीच माना जा रहा है। मतदान प्रक्रिया के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों ने युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। अब देखना यह होगा कि युवा कार्यकर्ताओं का भरोसा किस प्रत्याशी के पक्ष में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सीटों पर दिलचस्प समीकरण
सामरी विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष पद पर संदीप यादव, नीतीश तिर्की और गौरव कुजूर के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने पूरे चुनाव के दौरान जमीन पर सक्रियता दिखाई। वहीँरामानुजगंज विधानसभा में रामानुजगंज विधानसभा अध्यक्ष पद पर नजीम रजा और इंतखाफ अंसारी सीधे मुकाबले में हैं। दोनों ही पक्षों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।


मतदान पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं। परिणामों की घोषणा के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि बलरामपुर जिले में युवा कांग्रेस की कमान किन नए चेहरों के हाथों में होगी।

युवा कांग्रेस चुनाव में खड़े उम्मीदवार

युवा कांग्रेस चुनाव में खड़े उम्मीदवार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed