{"_id":"6a085c7468b705097105b8a7","slug":"contract-teacher-found-in-compromising-position-with-student-terminated-from-service-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4288796-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर: छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले थे संविदा शिक्षक, जिला शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर: छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले थे संविदा शिक्षक, जिला शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में संविदा शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। संविदा व्याख्याता सुरेश कुमार जायसवाल पर कॉलेज छात्रा के साथ कार में संदिग्ध स्थिति में पाए जाने पर सेवा समाप्त कर दी है।
संविदा शिक्षक की सेवा समाप्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिले के बतौली में एक संविदा व्याख्याता की सेवा जिला शिक्षा विभाग ने समाप्त कर दी है। व्याख्याता पर कॉलेज की छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का आरोप था। यह कार्रवाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और जांच रिपोर्ट के बाद की गई है।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बतौली में कार्यरत सुरेश कुमार जायसवाल 24 अप्रैल की रात एक कॉलेज छात्रा के साथ कार में संदिग्ध अवस्था में मिले थे। स्थानीय युवकों ने कार को संदिग्ध स्थिति में देखकर वीडियो बना लिया था। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बतौली क्षेत्र के शांतिपारा निवासी अमित गुप्ता ने इस मामले की लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की थी। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की। समिति में बतौली और सीतापुर के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार जायसवाल के रूप में की। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना में प्रयुक्त वाहन शिक्षक का ही था और उनके साथ मौजूद युवती उनकी पत्नी नहीं थी।
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस घटना से विद्यालय की गरिमा प्रभावित हुई है। शिक्षा विभाग की छवि भी धूमिल हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 13 मई को आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त कर दी गई।
आदेश में उल्लेख किया गया कि संबंधित शिक्षक का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत था। इसे गंभीर और निंदनीय श्रेणी का माना गया। यह घटना सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद विभाग पर कार्रवाई का दबाव था। विभाग ने त्वरित जांच कर उचित कदम उठाया।