सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Two youths killed and two seriously injured in a collision between two bikes at Luchki Ghat.

Ambikapur: लुचकी घाट में बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबिकापुर–रायगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित अंबिकापुर शहर के समीप लुचकी घाट के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Two youths killed and two seriously injured in a collision between two bikes at Luchki Ghat.
घटनास्थल की फोटो
विज्ञापन

विस्तार

अंबिकापुर–रायगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित अंबिकापुर शहर के समीप लुचकी घाट के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मृत और घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी।



जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक क्रमांक सीजी 10 ईएफ 3136 में सवार दो युवक अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लुचकी घाट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों में सवार चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दो युवकों के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा बलरामपुर जिला महामंत्री अनिल जायसवाल ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। बाद में दूसरे वाहन से मृतकों के शव भी अस्पताल लाए गए। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा मृतकों और घायलों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लुचकी घाट क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed