सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   High speed car lost control and hit a tree two people died on spot in this accident in Surguja

सरगुजा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Jul 2025 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर-बनारस मार्ग में अंबिकापुर नगर के समीप चठिरमा बैरियर के समीप मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

High speed car lost control and hit a tree two people died on spot in this accident in Surguja
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर-बनारस मार्ग में अंबिकापुर नगर के समीप चठिरमा बैरियर के समीप मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।मृतकों में एक युवक एवं एक युवती शामिल हैं।बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन काफी तेज गति में था जिसके कारण वह मोड़ के पास वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और सड़क किनारे सीधे पेड़ में मार दिया। इस घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो वाहन में बैठे तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांचो युवक व की युवती नशे में धूत थे और वह अंबिकापुर से भटगांव की ओर जा रहे थे।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात सरगुजा जिला के अंबिकापुर नगर से लगे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन  अंबिकापुर-बनारस रोड में चठिरमा मोड़ के पास सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। कार में दो लड़कियां और तीन लड़के सवार थे, सभी नशे में धूत थे।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार सीटों से उछल गए। कार के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए,सामने बैठे लोग घायल हो गए।पीछे बैठी एक नाबालिग छात्रा प्रमिला खुशी और युवक जतिन कुजूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है,सभी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में जतिन कुमार कुजूर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जरिया जशपुर एवं प्रमिला खुशी उम्र 17 वर्ष भिट्ठीकला के रहने वाले थे।घायलों में वाहन चालक ड्राइवर अर्पित बड़ा उम्र 17 वर्ष निवासी सीतापुर,सारिका मिंज उम्र 17 वर्ष अनुपम राम 17 वर्ष हैं। सभी घायलों का उपचार अंबिकापुर नगर के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed