{"_id":"68fcdd39dcaaab844e01adae","slug":"angry-at-being-asked-to-slow-down-young-man-attacked-his-friend-with-a-knife-leaving-him-bleeding-in-kabirdham-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: बाइक धीरे चलाने की बात पर बिफरे युवक, चाकू से हमला कर साथी को किया लहूलुहान, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: बाइक धीरे चलाने की बात पर बिफरे युवक, चाकू से हमला कर साथी को किया लहूलुहान, चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार
जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी दिलीप ने अपने परिचित नितेश उर्फ नितिन वैष्णव से बाइक धीरे चलाने को कहा, जिस पर नितेश भड़क गया और उसने दिलीप को धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के सिल्हाटी गांव में मामूली विवाद पर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बाइक धीरे चलाने की बात पर नाराज युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी दिलीप ने अपने परिचित नितेश उर्फ नितिन वैष्णव से बाइक धीरे चलाने को कहा, जिस पर नितेश भड़क गया और उसने दिलीप को धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद उसके साथियों हरीश वैष्णव और मीनेश वैष्णव ने दिलीप को पकड़ लिया, जबकि नितेश ने अपने पास रखे चाकू से वार कर दिया।
हमले के बाद आरोपी नितेश, हरीश, मीनेश और अभिषेक शर्मा स्कूटी से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे में ही आरोपियों को छुईखदान और आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने चारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 296, 351(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की वारदातों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos