सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Former minister Kawasi Lakhma and 59 other accused appear before ED court in Rs 3,000 crore liquor scam case

CG Liquor Scam Case: ईडी कोर्ट में पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत 59 आरोपी पेश, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 02 Apr 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बहुचर्चित 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गुरुवार को जांच एजेंसी की कार्रवाई ने नया मोड़ ले लिया। प्रवर्तन निदेशालय की विशेष अदालत में इस केस से जुड़े 59 आरोपियों को एक साथ पेश किया गया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए।

Former minister Kawasi Lakhma and 59 other accused appear before ED court in Rs 3,000 crore liquor scam case
शराब घोटाला मामले में ईडी कोर्ट में पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत 59 आरोपी पेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बहुचर्चित 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गुरुवार को जांच एजेंसी की कार्रवाई ने नया मोड़ ले लिया। प्रवर्तन निदेशालय की विशेष अदालत में इस केस से जुड़े 59 आरोपियों को एक साथ पेश किया गया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक इस मामले में कुल 82 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से अब तक 23 की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी है। कोर्ट में पेश किए गए सभी आरोपियों के बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 88 के तहत दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई बड़े नाम भी अदालत में मौजूद रहे। इनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल और निरंजन दास के अलावा आबकारी विभाग से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं। पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोर्ट परिसर को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में रखा गया था।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में कम संख्या में आरोपियों की पेशी की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 59 हो गई। सभी आरोपियों को क्रमवार अदालत में पेश किया गया और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच के साथ बयान दर्ज किए गए।

जांच एजेंसी के अनुसार यह घोटाला शराब के अवैध व्यापार, कमीशनखोरी और राजस्व में गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है। लंबे समय से चल रही इस जांच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed