{"_id":"69d35b84a8ec1f73bf05d543","slug":"violent-collision-between-e-rickshaw-and-pickup-truck-two-youths-dead-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4131955-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरगुजा: पिकअप और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगुजा: पिकअप और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 12:49 PM IST
सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में मणिपुर थाना क्षेत्र में पिकअप और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती रात हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर मठपारा निवासी बादल नगेसिया और विशाल हलवाई ऑटो से सवारी छोड़कर बिलासपुर रोड की तरफ से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे, इधर पिकप चालक तेज रफ्तार में अंबिकापुर की ओर से बिलासपुर रोड की तरफ जा रहा था तभी बिलासपुर मुख्य मार्ग पर मणिपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार पिकअप और ई-रिक्शा में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक सहित दो लोग वाहन में फंस गए। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालकर थाना प्रभारी ने अपने निजी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उक्त दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और फरार पिकप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।