{"_id":"69d272b9a9fbd84fa709d899","slug":"student-found-burnt-on-roadside-dies-during-treatment-at-raipur-hospital-ambikapur-news-c-1-1-noi1493-4129954-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : सड़क किनारे जली अवस्था मे मिली छात्रा, रायपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : सड़क किनारे जली अवस्था मे मिली छात्रा, रायपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार
सूरजपुर जिले के नगर पंचायत विश्रामपुर के सरहदी इलाके के समीप पासी नाला के पास सड़क किनारे गंभीर रूप से जली अवस्था में मिली किशोरी की रविवार सुबह रायपुर में मौत हो गई।
मृतक के परिजन से बात करती महिला बाल विकास मंत्री
विज्ञापन
विस्तार
सूरजपुर जिले के नगर पंचायत विश्रामपुर के सरहदी इलाके के समीप पासी नाला के पास सड़क किनारे गंभीर रूप से जली अवस्था में मिली किशोरी की रविवार सुबह रायपुर में मौत हो गई। वह कक्षा 11वीं की छात्रा थी। प्रेमी से मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद वह जली अवस्था में मिली थी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शनिवार देर शाम उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कराया था। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढे नौ बजे विश्रामपुर-भटगांव रोड में पासिंग नाले के पास सड़क किनारे एक लड़की को गंभीर रूप से जली अवस्था में देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे 95 फीसदी जलना बताया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर पहुंचने के बाद पीड़िता की हुई मौत
लड़की की पहचान ग्राम गोरखनाथपुर से मोनिका सिंह उर्फ मोना 17 वर्ष के रूप में हुई। वह कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उसका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कराया जा रहा था। वही घटना की सूचना पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंची और मोनिका सिंह को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कराया। उसे रात में ही रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया।
रायपुर में इलाज के दौरान रविवार सुबह मोनिका सिंह की मौत हो गई। छात्रा के शव को वापस गोरखनाथपुर लाया जा रहा है।
प्रेमी से मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि किशोरी का प्रेम संबंध रामनगर निवासी भूपेंद्र सिंह से करीब दो वर्षों से था। भूपेंद्र सिंह छात्रा के घर आता जाता था। छात्रा भी भूपेंद्र सिंह के घर जाती थी। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ने मिलकर किश्त में मोबाइल खरीदा था, जिसमें से कुछ पैसे भूपेंद्र सिंह ने दिया था और शेष पैसे छात्रा को देने थे। छात्रा ने पैसे जमा नहीं कराए तो भूपेंद्र ने उससे मोबाइल छीन लिया था। शुक्रवार की शाम को छात्रा मोनिका सिंह रामनगर भूपेंद्र सिंह के घर आई थी। रात में वह वहीं रूक गई थी। उसने सुबह भूपेंद्र सिंह से मोबाइल मांगा तो भूपेंद्र सिंह ने मोबाइल नहीं दिया। इसपर छात्रा ने धमकी दी कि वह जलकर मर जाएगी।
रामनगर में ही छात्रा ने एक दुकान से 100 रुपये का पेट्रोल खरीदा था। भूपेंद्र ने उसे पेट्रोल खरीदते देख लिया और पेट्रोल लूटकर अपनी बाइक में डाल लिया था। इसके बाद मोनिका को बाइक में बैठाकर उसने आईटीआई कालोनी के पास सुबह 9 बजे छोड़ा था। वहां से उसका घर करीब 500 मीटर दूर है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह वापस रामनगर लौट आया था। इसके करीब आधे घंटे बाद मोनिका सिंह गंभीर रूप से जली अवस्था में मिली।
पुलिस ने प्रेमी को थाने में बैठाया
प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने भूपेंद्र सिंह को थाने में बैठाया है। पुलिस भूपेंद्र सिंह के बयान की तस्दीक भी कर रही है। पुलिस को छात्रा के मौत की अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। एडिशनल एसपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को छात्रा के मौत की अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

मृतक के परिजन से बात करती महिला बाल विकास मंत्री